ऑपरेशन जागृति फेस – 4,महिला संबंधी अपराधों में शासन द्वारा आर्थिक सहायता, काउंसिलिंग एवं रेफ़रल सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में किया गया जागरूक

कासगंज ! महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन एवं वैचारिक व व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु एडीजी आगरा जोन, आगरा के निर्देशन में जोन स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन जागृति फेज 4.0 अभियान” के अन्तर्गत आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन जागृति श्री राजेश भारती के नेतृत्व में आपरेशन जागृति की टीमों द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रांतर्गत पंचायत, प्राइमरी स्कूल मामों, श्री सूरजप्रसाद डागा स0वि0मं0इ0 कॉलेज, थाना ढोलना क्षेत्रांतर्गत पंचायत, प्राइमरी स्कूल तालिबपुर सराय, थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत प्राइमरी स्कूल चण्डौस, ए0के0एस0 इ0का0 मल्लाहनगर सोरों, महिला थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं0 15 दुर्गा कालोनी, थाना अमांपुर क्षेत्रांतर्गत श्रीमती फूलवती देवी क0उ0मा0वि0 न0 गुलरिया, थाना सहावर क्षेत्रांतर्गत पंचायत, प्राइमरी स्कूल नाथूपुर
अकबरअली मेमो0 इ0का0 पिथनपुर, थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्रांतर्गत पंचायत प्राइमरी स्कूल दसकन्दरपुर खुदा, थाना पटियाली क्षेत्रांतर्गत पंचायत भवन कुतुबपुर सराय,
शशी कन्या उ0मा0वि0 बढौला, सिढ़पुरा क्षेत्रांतर्गत पंचायत भवन दहेली खुर्द, श्रीगांधी कन्या इ0का0 सिढ़पुरा, थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रांतर्गत पंचायत भवन खरपरा, विटौला ए ग्रुप मेमो0उ0मा0वि0 नगला डामर में कार्यक्रम आयोजित कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ रिलेशनसिप एवं साइबर हिंसा, नशावृत्ति के दुष्परिणामों, पारिवारिक विघटन, प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन एवं महिलाओं की सहायता हेतु बने कानूनी प्रावधानों का दुरुपयोग कर झूठे अभियोग पंजीकृत कराये जाने के दुष्परिणामों एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सतर्कता एवं सावधानी से प्रयोग किये जाने एवं किसी अपराध का बोध होने पर बिना संकोच स्थानीय थाना पर शिकायत करने से सम्बन्धित बिन्दुओं कों इंगित करते हुए विस्तार से उनकी जानकारी देकर जागरुक किया गया एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर एवं योजनाओं की जानकारी दी गयी है।
इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती द्वारा थाना कासंगज क्षेत्रांतर्गत श्री गणेश इंटर कालेज पहुंच उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं आमजन को महिला संबंधी अपराधों में जैसे दुष्कर्म पीड़िताओं, तेजाब हमले की पीड़िताओं, मानव तस्करी की पीड़िताओं, बालकों के प्रति होने वाले लैंगिक हमलों के पीड़ितों, यौन उत्पीड़न के पीड़ितों इत्यादि मामलों में शासन की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायताओं, काउंसिलिंग एवं रेफ़रल सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करते हुए बताया गया कि यह सुविधाएं पीड़ित/पीड़िता के लिए मुआवज़े और पुनर्वास के लिए एक संरक्षित ढांचा प्रदान करती हैं, ताकि पीड़ित को सहयोग मिल सके।