छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत्त C F O

आगरा,पी. जी. गर्ल्स इण्टर कालिज सरस्वती विहार सेवला आगरा थाना सदर बाजार जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
: आज दिनांक 26.04.25.को श्री शिवदयाल शर्मा सेवानिवृत्त C F O ने पी. जी. गर्ल्स इण्टर कालिज सरस्वती विहार सेवला आगरा थाना सदर बाजार जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई तथा सभी छात्र व छात्राओ को आग की परिभाषा, प्रकार व आग बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा सभी छात्र व छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा सभी छात्र व छात्राओ को उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा सभी छात्र व छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा ग्रीष्म काल को देखते हुए अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ सेवानिवृत्त C F O ने छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित प्रबन्धक श्री हरी किशन वर्मा, प्रधानाचार्या श्री मती पूजा वर्मा, दीपक वर्मा, मन्थन गुप्ता, वैशाली वर्मा, सपना शर्मा, राजवीर सिंह आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks