उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की टापर महक जायसवाल को मदद का दिया गया आश्वासन



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सन् 2025 की टापर बेटी “महक जायसवाल” के टुटे घर और पिता की निर्धनता को देखते हुए भारतीय मिडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णकांत जायसवाल ने हर सम्भव मदद करने व कराने का आश्वासन दिया।
महक जायसवाल प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र के गांव कनेटी के शिवराम जायसवाल की सुपुत्री हैं, जिन्होने भुलाई का पुरवा स्थित बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज से पढाई की। पिता निर्धनता के कारण कौसाम्बी जिले में पान की टपरी लगा कर रोजी रोटी कमाते हैं।
इसकी जानकारी होते ही कृष्णकांत जायसवाल ने सम्पर्क किया और होनहार बेटी को हर मदद करने का आश्वासन दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks