हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 06 अभियुक्त थाना झूंसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

प्रयागराज। थाना झूंसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं-152/2025धारा –103(1)/3(5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 06 अभियुक्तों 1. रवि निषाद पुत्र रामचन्द्र निषाद निवासी कोहना झूंसी थाना झूंसी जनपद प्रयागराज 2. दत्तू उर्फ योगेश निषाद पुत्र लाल जी निषाद निवासी कोहना झूंसी थाना झूंसी जनपद प्रयागराज 3. कुटेश निषाद पुत्र स्व0 सोहन लाल निवासी कोहना झूंसी थाना झूंसी जनपद प्रयागराज 4. महरा उर्फ सुनील निषाद पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी कोहना झूंसी थाना झूंसी जनपद प्रयागराज 5. मंगल निषाद पुत्र दुर्गा भगत निवासी कोहना झूंसी थाना झूंसी जनपद प्रयागराज 6. प्रदीप पासी पुत्र लवकुश पासी निवासी हवेलिया पसियान टोला थाना झूंसी जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 23.04.2025 को गंगा नदी शास्त्री पुल के पूर्वी तरफ थाना क्षेत्र झूंसी से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी प्रशान्त तिवारी पुत्र विष्णू तिवारी निवासी पुरानी झूंसी कोहना 54 फिट हनुमान मन्दिर थाना-झूंसी प्रयागराज द्वारा थाना झूंसी पुलिस को सूचना दी गयी कि 21 अप्रैल 2025 को उनके भाई/मृतक लक्ष्मी नारायण तिवारी उर्फ मल्लू उम्र लगभग 28 वर्ष की हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना झूंसी पर मु0अ0सं-152/2025 धारा –103(1)/3(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks