
हीट वेव (लू) एक गंभीर मौसमीय स्थिति होती है, जिसमें अत्यधिक तापमान स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके दृष्टिगत सुरक्षा एवं बचाव हेतु निम्नलिखित एडवाइजरी दी जा रही है:
हीट वेव से बचाव हेतु सावधानियाँ:
1. धूप से बचें:
• अत्यधिक गर्मी के समय (दोपहर 12 से 4 बजे के बीच) बाहर निकलने से बचें।
• छायादार स्थानों में रहें और धूप से बचने के लिए टोपी, छाता या गमछा आदि का प्रयोग करें।
2. पर्याप्त जल सेवन करें:
• खूब पानी पिएं, चाहे प्यास लगी हो या नहीं।
• ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।
3. हल्के व सूती कपड़े पहनें:
• ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें जो पसीना सोख सकें।
4. भोजन संबंधी सावधानियाँ:
• ताजे और हल्के भोजन का सेवन करें।
• बासी, अधिक तेल-मसाले वाले या भारी भोजन से परहेज करें।
5. शिशुओं, वृद्धजनों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें:
• ये वर्ग गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
6. वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें।
7. घरों को ठंडा रखें:
• खिड़कियों पर पर्दे लगाएं, दरवाजे बंद रखें, और अगर संभव हो तो कूलर/पंखा का उपयोग करें।