थाना मलावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
एटा –जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत मु0अ0स0 177/2023 धारा 393,307,323,504,506 भा0द0वि0 के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त दीपक पुत्र अमनपाल निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर कमि0 गाजियाबाद को सकीट जाने वाले रास्ते हाइवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त दीपक का आपराधिक इतिहास –
- मु0अ0सं0 मु0अ0स0 177/2023 धारा 393,307,323,504,506 भा0द0वि0 थाना मलावन एटा
- मु0अ0सं0 61/23 धारा 392/411 भादवि थाना बागवाला जनपद एटा
- मु0अ0सं0 97/23 धारा 392 भादवि थाना रिजोर जनपद एटा
- मु0अ0सं0 191/2022 धारा 392 भादवि थाना रिजोर जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम – - उ0नि0 अनिल यादव
- का0 सुरेन्द्र सिंह
- का0 राहुल कुमार