
निषाद पार्टी द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की१३४ वी जयंती , सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित महिलाओं एवं युवाओं ने की भागीदारी
एटा ! आज सोमवार को जहां जिलेभर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को धूमधाम से जगह-जगह मनाया गया तो वही निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डॉक्टर संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में निषाद पार्टी एटा के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में विकासखंड निधौलीकला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला अन्नी में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर केक काटकर एवं बाबा साहब की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प वर्षा कर १३४ वी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ! इस अवसर पर निषाद पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र सिंह यादव, निषाद पार्टी ब्लॉक निधौली कला के महामंत्री रामेश्वर सिंह जाटव सहित डॉ.राम सिंह, प्रेम सिंह ,सत्य प्रकाश ,रामकुमार, अवध किशोर ,मुन्नालाल ,सुभाष ,रेवती सिंह, विनीत कुमार ,अंकित कुमार, गजेंद्र कुमार ,सुखदेव सिंह ,इंद्रजीत ,अतुल कुमार, विनय कुमार ,प्रदीप ,प्रशांत ,संतोषी देवी, विमला देवी, सोना देवी, कुसमा देवी ,उषा देवी ,मुन्नी देवी ,मिथलेश देवी, सुनीता देवी, अनार देवी ,शीला देवी, रीना देवी सहित भारी संख्या में पुरुष व महिलाओं द्वारा सहभागिता की गई !