आर्यभट्ट जी की जयंती मनाई गईं

अलीगढ़,प्रमुख वैज्ञानिक गणितज्ञ एवं खगोल शास्त्री आचार्य पंडित आर्यभट्ट जी की जयंती सोमवार को श्री समाधि महाराज मंदिर, आईटीआई रोड अलीगढ़ पर धूमधाम से मनाई गई जिसमें बड़ी संख्या में श्री ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज के महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात हवन का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। सभा के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि आचार्य पंडित आर्यभट्ट का जन्म 476 ई में बिहार राज्य के जनपद पटना में कुसमपुर गांव में होना बताया जाता है उन्होंने गुरुत्वाकर्षण की खोज करने वाले न्यूटन से भी करीब 15 सौ वर्ष पूर्व शून्य की खोज कर ली थी एवं प्रमुख गणितज्ञ के रूप में पूरे विश्व में अपनी विद्वत्ता का लोहा बनवाया था साथ ही प्रमुख खगोल शास्त्री के रूप में अंतरिक्ष व ग्रहों की चाल पर भी खोज की थी,धरती से चंद्रमा की दूरी नापने में भी वैज्ञानिकों को उनकी खोज के द्वारा ही सफलता मिली थी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में सभा के महामंत्री राजेश भट्ट व नरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार भट्ट, संरक्षक गुरु प्रसाद शर्मा व राजकुमार शर्मा, संगठन मंत्री डा विष्णु दत्त शर्मा, देश दीपक भट्ट,अनोज कुमार शर्मा, बाल कृष्ण भट्ट उर्फ बबलू पंडित,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रचार मंत्री मुकेश कुमार शर्मा व ईश्वर दयाल शास्त्री,आकाश शर्मा, अभिषेक भट्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सीता शर्मा, भावना शर्मा,कोमल शर्मा,वर्षा शर्मा, बीडीसी निरंजना शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks