विदेशी महिला सहित दो महिलाओं के साथ रेप की खबर आई है

बीती रात कर्नाटक के फेमस टूरिस्ट प्लेस हम्पी से एक विदेशी महिला सहित दो महिलाओं के साथ रेप की खबर आई है उनके साथ तीन पुरूष भी थे,आरोपियों ने तीनों पुरुषों को बुरी तरह पीटा और पानी में फेंक दिया

आज सुबह एक पुरूष का शव बरामद कर लिया गया है
पुलिस के मुताबिक बीती रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच घटना हुई

मशहूर सनापुर झील के पास अज्ञात अपराधियों ने महिलाओं का बालात्कार किया
27 साल की एक पीड़िता इजरायली पर्यटक हैं और 29 साल की दूसरी पीड़िता एक होमस्टे चलाती हैं

अपराध के समय दोनों महिलाओं के साथ ओडिशा के एक पुरुष पर्यटक भी थे
हमलावरों ने उनको तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया

घटना वाली रात से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था
डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग के अधिकारी लापता पर्यटक की तलाश कर रहे थे
अब उनका शव झील से मिला है. उनकी पहचान ‘बीबॉस’ के रूप में हुई है

दो अन्य पुरुषों में एक अमेरिका से एक हैं और दूसरे महाराष्ट्र के
मारपीट के बाद दोनों घायल हो गए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks