
प्रयागराज महाकुंभ: फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बार फिर टल गया बड़ा हादसा
महाकुम्भ नगर में शॉर्ट सर्किट से शिविर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने तत्काल पाया काबू।
आग से कोई जनहानि नहीं, ना ही हुई कोई बर्न इंजरी।
सुरक्षित महाकुम्भ के लिए तत्पर फायर ब्रिगेड के जवानों की चौकसी से बड़ा हादसा टला।
योगी सरकार के निर्देश पर महाकुम्भ के लिए अग्निशमन विभाग को किया गया है वेल इक्विप्ड।
पूरे मेला क्षेत्र में बनाए गए हैं 50 फायर स्टेशन और 20 फायर पोस्ट।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात किए गए हैं 4,300 फायर हाइड्रेंट।
351 से अधिक अग्निशमन वाहन और 2000 से अधिक ट्रेन्ड मैनपावर तैनात।