दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, मकान गिरने से कई लोग दबे

दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, मकान गिरने से कई लोग दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. सोमवार रात अचानक से एक मकान भरभराकर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी. सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों घटनास्थल पर पहुंच गईं.हादसे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.

सूचना के मुताबिक, बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में यह चार मंजिला बिल्डिंग थी, जो गिरी है. बताया जा रहा है कि सोमवार रात जब अचानक मकान गिरा तो वहां पर चहल-पहल थी. गनीमत रही कि लोग थोड़ा दूरी पर थे, जिससे बाल-बाल बच गए. इन्हीं लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपेरशन में जुट गईं.

स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में कर रहे मदद

पुलिस की एक टीम भी स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. मकान के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. इस वजह से मलबा तेजी से हटाया जा रहा है. JCB मशीनों को भी मंगाया गया है, ताकि मलबे को तेजी से हटाया जा सके. वहीं पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को वहां पर तैनात कर दिया गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks