गणतंत्र दिवस से पूर्व एसएसपी ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

(परेड की गुणवत्ता में और सुधार लाने के दिए निर्देश )

एटा ! आज शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में 26 जनवरी को आयोजित होने वाली पुलिस गणतंत्र दिवस परेड 2025 का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया गया। पूर्वाभ्यास परेड की कमान क्षेत्राधिकारी सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह द्वारा की गई। परेड में नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस, रेडियो टीम, फायर टीम, चिकित्सा टीम तथा डॉग स्क्वायड आदि टीमें शामिल रहीं। उक्त पूर्वाभ्यास के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को परेड में और अन्य सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल पुलिसकर्मियों से वार्तालाप कर उन्हें गणतंत्र दिवस की महत्वत्ता के बारे में अवगत कराया गया।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस फुल ड्रेस रिहर्सल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की परेड देखी और परेड में नजर आईं खामियों को दूर कराया। इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजन में भव्यता देने के संबंध में प्रभावी दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे, क्षेत्राधिकारी जलेसर नितीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं विभिन्न स्कूलों के अध्यापक तथा छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks