भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल के निधन पर वाराणसी स्थित गिलट बाजार शिवपुर बाईपास आवास पर पहुंची भारतीय मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी की टीम।


वाराणसी समाचार।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोर कमेटी की टीम पहुंची वाराणसी गिलट बाजार शिवपुर बाईपास स्थित स्वर्गीय बाबूलाल जायसवाल के आवास पर।
मंगलवार के रात्रि 10:15 पर राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन एवं संस्थापक सदस्य बाबूलाल जायसवाल का निधन हो गया था सूचना मिलने पर सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं उनके आवास पर पहुंचे अंतिम दर्शन किया।
राष्ट्रीय कोर कमेटी टीम में शामिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार, केंद्रीय जॉइंट अध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन अजय सेठ,केंद्रीय मुख्य सचिव केंद्रीय अनुशासन समिति दीपक कुमार गुप्ता , केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय मुख्य सचिव कमलेश पाठक, परिवहन फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिंटू राजभर, सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय चेयरमैन बाबा मुकेश महाराज जी, उत्तर प्रदेश के डिप्टी चेयरमैन विशाल तिवारी जी, उत्तर प्रदेश संगठन सचिव मनोज विश्वकर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।