इस घोटाले में चर्चित महिला सीमा हैदर के पति सचिन की तस्वीर और नाम का भी उपयोग किया

अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ रुपये से अधिक का सरकारी धन गबन किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि इस घोटाले में चर्चित महिला सीमा हैदर के पति सचिन की तस्वीर और नाम का भी उपयोग किया गया है. इस मामले की जांच में अब पाकिस्तान से जुड़े तार भी सामने आ रहे हैं. वहीं, इस मामले में दरभंगा से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में इस फर्जीवाड़े को सिद्धि विनायक ट्रेडिंग नाम की एक फर्जी कंपनी के जरिए अंजाम दिया गया. कंपनी ने पहले 658 करोड़ रुपये के फर्जी GST इनवॉइस जारी करवाए और उसके आधार पर सरकार से 99.31 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड के रूप में हासिल कर लिए. ये पैसा फर्जी तरीके से कंपनी के सदस्यों ने गबन कर लिया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks