ए0 आर0 कॉपरेटिव एटा का घेराव की घोषणा से हड़कंप जिम्मेदारों ने धरना स्थल पर पहुंच समाधान कराने का आश्वासन दिया

खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी सहित मंडी में हो रही लूट के खिलाफ आक्रोशित किसानो के द्वारा ए0 आर0 कॉपरेटिव एटा का घेराव की घोषणा से हड़कंप जिम्मेदारों ने धरना स्थल पर पहुंच समाधान कराने का आश्वासन दिया

अपर जिलाधिकारी वि0/ रा0 एटा को एक सप्ताह में हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.12.2024 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर हुए प्रदर्शन में तय किया गया कि जनपद एटा में तैनात अपर जिलाधिकारी वि0 / रा0 किसान मजदूर से बहुत ही अभद्र व्यवहार करते हैं उनके व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे सरकार ने जनता की सेवा के लिए सरकारी नौकर के स्थान पर कहीं के राजा महाराजा को भेज कर पर जिलाधिकारी वि0/रा0 एटा का चार्ज सौंप दिया है उपरोक्त को पीड़ितों की शिकायत के समाधान में किसी प्रकार का कोई लगाव नहीं है बल्कि उल्टा जनता को धमकाकर अपने कार्यालय से भागने का प्रयास करते हैं जिन कार्यों में निजी स्वार्थ छिपा होता है उन्हीं कार्यों में लगे रहते हैं अपने चहेते लोगों से सांठ – गांठ करके अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा कराना तथा कुछ कर्मचारियों को खुलेआम जनता की लूट करने की छूट दे कर सरकारी सेवा में आने के बाद करोड़ों रुपए की अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है आय से अधिक संपत्ति की तत्काल जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए सामूहिक रूप से तय किया गया है कि उपरोक्त अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एटा को एक सप्ताह के अंदर जनपद एटा से शासन द्वारा तत्काल हटाया जाए अन्यथा की स्थिति में अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी / कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में प्रदर्शन कर राजस्व परिषद के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन सहित हजारों किसानों की उपस्थिति में किसान महापंचायत करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगीउपरोक्त प्रदर्शन के अंत में मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद, मुख्य सचिव उत्तर शासन, प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, प्रमुख सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के नाम संबोधित ज्ञापन धरना स्थल पर आए अधिकारियों को सोपा।

तथा पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम नीचे दिया गया है

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.12.2024 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी सहित मंडी समिति में हो रही किसानों की खुलेआम लूट के खिलाफ एटा जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एकत्रित होकर अग्रिम रणनीति तैयार कर 11.30 बजे संयुक्त रूप से कूच कर ए0 आर0 कॉपरेटिव कार्यालय एटा का घेराव कर प्रदर्शन कर जनसमस्याओं का तत्काल समाधान कराने की घोषणा से हड़कंप मच गया एटा जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित किसान मजदूर एकत्रित हुए थे तभी धरना स्थल पर ए0 आर0 कोपरेटिव एवं नायब तहसीलदार मारहरा ने किसानों के बीच पहुंच कर आक्रोशित किसानों को आश्वासन देते हुए बताया कि एक सप्ताह के अंदर सहकारी क्रय विक्रय समितियों पर सीसीटीवी कैमरा लगावाने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर हुई प्रगति से संगठन के पदाधिकारीयों को अवगत कराया जाएगा साथ ही निम्नलिखित मांगों का भी प्रमुख रूप से समाधान कराया जाएगा उपरोक्त आश्वासन के बाद आक्रोशित किसानों ने आज के प्रदर्शन को एक सप्ताह के लिए टाल दिया।

01 :- सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में तत्काल डी0ए0पी0, यूरिया किसानों को उपलब्ध कराई जाए एवं कुछ ताकतवर लोग समितियों से रात्रि के अंधेरे में थोक में खाद ले जाकर जरूरतमंद किसानों को ब्लैक में बेच रहे हैं सभी समितियों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाकर 24 घंटे वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए।

02 :- प्राइवेट सेक्टर के व्यापारी किसानों को 1800 रुपए से ₹2000 में डी0ए0पी0 की बोरी थोक के व्यापारी एवं कर्मचारियों अधिकारियों की मिलीभगत से बेची हैं एवं यूरिया खाद्य की भी स्थित ऐसी ही बनाई जा रही है ब्लैक करने के उद्देश्य से थोक के व्यापारी अपने गोदाम में डी0ए0पी0, यूरिया रखे रहते हैं तत्काल जांच कराकर किसानों को सरकारी रेट पर खाद उपलब्ध कराते हुए दोषी थोक के व्यापारियों के लाइसेंस बर्खास्त कर जेल भेजा जाए।

03 :- जनपद के कुछ दुकानदार मौके का लाभ उठाते हुए नकली खाद बेच रहे हैं तत्काल जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए।

04 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान के किसान की व्यापारियों के द्वारा माल में एक किलो प्रति कुंतल कटौती तथा नगद भुगतान के नाम पर एक से दो प्रतिशत अलग से पैसे में कटौती कर किसानों की खुलेआम लूट की जा रही है इसे तत्काल रोका जाए एवं वर्तमान सीजन में हुई किसानों की कटौती को तत्काल पीड़ित किसानों को वापस कराया जाए ।

05 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति में मूंगफली के सीजन के समय 04 से 05 किलो प्रति कुंतल कटौती कर व्यापारी किसान की खुलेआम लूट करते हैं इसे भी कड़ाई से तत्काल रोका जाए।

06 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति में जाम से किसानों को बचाने के उद्देश्य मंडी के पास वन विभाग की भूमि पर (सरकारी जमीन में) कम से कम पांच सरकारी कांटे लगवाए जाएं जिससे किसानों सहित आम जनता को जाम से बचाया जा सके।

07 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति से थोक के व्यापारी कर्मचारियों की मिली भगत से ब्लैक / चोरी से माल बाहर ले जाते हैं जिससे भारी मात्रा में सरकारी टैक्स की प्रतिदिन चोरी हो रही है और किसानों को आर 6 न मिलने की वजह से सरकार की चलने वाली विभिन्न योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है मंडी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग पिछले तीन माह तक की तत्काल चेक कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

08 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थित किसान विश्रम ग्रह को तत्काल खाली कराकर किसानों की रात्रि में ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए।

09 :- मंडी के पास अलीगंज रोड एवं जीटी रोड के बीच मिनी बाईपास बनवाकर मेन रोड पर वाहन खड़े होने से होने वाले जाम से जनता को बचाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश प्रभारी राजेश शीतलपुर, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा पूर्व प्रधान, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, युवा प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, युवा मंडल अध्यक्ष शिवम यादव, पंडित ओमदेव शास्त्री, रामबीर सिंह, हरदयाल सिंह जाटव, अर्जुन सिंह, देवकीनंदन वर्मा, गिरीश चंद्र, सत्यपाल जाटव, दरवेश शाक्य, हरिवंश सिंह राजपूत, सुरेश चंद्र, रामनिवास वर्मा, रामनरेश सिंह, ओंकार सिंह, राजेन्द्र सिंह वर्मा, अरविन्द बघेल, सरोज देवी, श्रीदेवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks