धोखा,फरेब, और शातिराना पुलिस की नश-नश में!

गोरखपुर के गोरखनाथ के राजेंद्र नगर पश्चिमी में किराए के घर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करने वाली युवती ने गोरखनाथ थाने में तहरीर देकर गाजियाबाद कोतवाली थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोमवार की रात में गोरखनाथ थाने में झांसी निवासी सब इंस्पेक्टर आशीष यादव पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

युवती का आरोप है कि दरोगा ने उसे गाजियाबाद बुलाकर अप्राकृतिक दुष्‍कर्म भी किया। गोरखपुर के ही कौड़ीराम क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2023 में राजेंद्र नगर में किराए का कमरा लेकर एक कॉलेज से फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही थी। सितम्बर 2023 में फेसबुक के जरिए आशीष से दोस्ती हुई थी। उसने अपने दो मोबाइल नंबर दिए। इसके बाद हमलोगों की बात शुरू हो गई। आशीष ने शादी के लिए प्रपोज किया उसने हां कर दी और अपने घरवालों को भी जानकारी दे दी। उस समय आशीष मुरादाबाद में अंबेडकर ट्रेनिग सेंटर पर प्रशिक्षण ले रहा था। छह जनवरी को वह छूट्टी लेकर गोरखपुर आया। यहां गोरखनाथ मंदिर में पहली मुलाकात हुई। यहां उसके सिर में सिंदूर लगाया और पुजारी के सामने दोनों ने विवाह कर लिया।

इसके बाद वह उसके कमरे पर आकर रुका और शारीरिक संबंध बनाया। अगले दिन सुबह मुरादाबाद चला गया। युवती ने गोरखनाथ थाने में गाजियाबाद कोतवाली थाने में तैनात झांसी निवासी सब इंस्पेक्टर आशीष यादव पर केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आशीष के बुलाने पर 24 मार्च को गाजियाबाद पहुंची। वहां वह न्यू पंचवटी कॉलोनी स्थित अपने कमरे पर लेकर गया और 23 मार्च से 31 मार्च तक साथ रहे। इस दौरान आशीष ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती का आरोप है कि इसके बाद 31 मार्च को वह गोरखपुर वापस आ गई। आशीष के बुलाने पर 29 अप्रैल को फिर गाजियाबाद गई। इस बार आशीष ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और कुछ आपत्तिजनक फोटो भी ले ली। बोला यह फोटो मेमोरी के लिए हमलोगों के पास रहेगी।

उत्तर प्रदेश की पुलिस ?

पुलिस योगी सरकार के दौरान वो सारे अपराध कर रही जिसे 50 सालो में इतिहास के रूप में संजोये के रखा जायेगा. उत्तर प्रदेश की पुलिस लगभग आये दिन पत्रकारों पर भी मुकदमे लिखने में पीछे नहीं है. सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस पत्रकारों पर मुकदमे इस तरकीब से लिख रही है कि पत्रकार की लेखनी का दमन हो जाये…लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस धैर्य रखे जल्द मौसम बदलेगा तो गर्मी भी बढ़ेगी।

SOG के पीटने की सुचना ?
सूत्र बता रहें है कि एटा जिले में एक अन्य जिले की SOG बिना सूचना आ धमकी एक घर में पीटने की भी सुचना बाहर घूम रही है बताया जा रहा है कि SOG एक घर में घुसने का प्रयास और प्रयोग कर रही थी. घर के मालिक द्वारा गोलिया चला दी गई जिससे क्षेत्र में पटाको की दहशत हो गई.

जल्द खुलासा होगा…बड़े घटनाक्रम का।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks