
बाबरी ढांचा विध्वंस दिवस को हिंदू शौर्य दिवस के रूप याद किया बजरंग दल ने
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के निकट स्थित निजी हॉल में संगोष्ठी कर 6 दिसंबर बाबरी ढांचा विध्वंस दिवस को हिंदू शौर्य दिवस के रूप में याद किया। शिवांग गुप्ता जिलामंत्री विश्व हिन्दू परिषद् ने कहा भारत में विधर्मी आक्रमणकारियों ने बड़ी संख्या में हिंदू मंदिरों का विध्वंस किया इनमें से श्री राम मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद ने देशव्यापी आंदोलन किया जिससे 6 दिसंबर 1992 को बावरी ढांचा धराशाई हो गया। बाबरी ढांचा भारत माता और उसके आराध्य प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर लगा एक ऐसा कलंक था जिसे मिटाने के लिए हिंदू समाज को लंबा संघर्ष करना पड़ा। 6 दिसंबर को जब बाबरी ढांचा गिरा दिया गया तब असंख्य हिंदुओं के मन में उत्साह था यह भारतीय एकता और शौर्य का उत्तम प्रतीक था। बावरी ढांचे के गिरते ही हिंदू मानस में एक जागरण हुआ जिसने उनके मन को हर्ष से भर दिया इसीलिए 6 दिसंबर को दुनिया भर में हिंदू समाज हिंदू शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। संगोष्ठी में सौरभ सोलंकी, वीर पाल शर्मा, सुनील चौहान,नितिन गुप्ता,सत्य प्रकाश आर्य, ऋषभ दास, नानू, दिव्यम, निर्मल, सदानंद गिहार आदि रहे।