कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भीमराव अम्बेडकर का परि निर्वाण दिवस मनाया


संबिधान से मिलते हैं संवैधानिक अधिकार, रोहित पुंडीर
एटा,
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के सभागार में संविधान रचायता डॉ0भीमाराव अम्बेडकर का परि निर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष रमेश बाबू यादव ने की, और संचालन चोब सिंह धनगर एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर मल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बाबू यादव ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संवैधानिक ताकत दी है उसी से देश चल रहा है। ऐसी महान विभूति की श्रद्धा सुमन अर्पित हैं।महासचिव रोहित कुमार पुंडीर ने कहा कि बाबा साहब हमारे ह्रदय में रहते हैं। उनके द्वारा रचित संविधान से हमे संवैधानिक अधिकार मिलते हैं। पूर्व महासचिव राकेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने हमे शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा हमे आखों में आंखे डाल कर बात करने की शक्ति प्रदान करती हैं। लोकेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब ने शोषित, पीड़ित, दबे कुचलो के उत्थान के लिए जातिवाद से ऊपर उठकर काम किया। दिनेश यादव एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी अधिवक्ता थे, वो संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन भी रहे। बाबा साहब हम अधिवक्ताओ के पथ प्रदर्शक भी है। नारायण भास्कर एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब ने हमे एक हाथ में तराजू और दूसरे में संविधान दिया है। चोबसिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि “हमने जिन्दगी भर अकेले सफर किया हैं,”बाबा साहब हमेश हमे याद रहेंगे। इसके अलावा भी अन्य अधिवकताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। अन्त में बार के महासचिव रोहित पुंडीर ने सभी अधिवकताओ का आभार जताया।कार्यक्रम में उपस्थित सुभाष चन्द्र शर्मा,महेश यादव, महीपाल सिंह पुष्कर, चोव सिंह धनगर, हाकिम सिंह शाक्य, नारायण भास्कर,बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह राजपूत,राकेश यादव, दिनेश यादव, विनोद यादव, लोकेंद्र सिंह, कुलदीप टाइटलर, देवेन्द्र कुमार लोधी, सरिता कुमारी,रनवीर सिंह,चन्द्र कांत गांधी, यश वीर सिंह, मुनेश शर्मा, राजीव यादव, शीलेंद्र कुमार, कैलेश राजपूत, नितिन चंद्रेश आदि अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks