
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने रात्रि में जरूरत मंदों को बांटे कंबल।
ठंड से परेशान देख लोगों को एएसपी राजकुमार सिंह ने कंबल वितरण कर, पेश की एक नजीर।
एटा – जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक एटा राजकुमार सिंह द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में ठंड से ठिठुर रहे निराश्रित, गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गये। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह जी की इस दरियादिली देखकर,,वहाँ पर उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गयी।