
लखनऊ,कार चालक ने जानबूझ कर बेजुबान जानवर पर चढ़ाई कार।
वायरल वीडियो हजरतगंज थाने के अंतर्गत नरही चौकी क्षेत्र में आने वाले चिड़ियाघर के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्विफ्ट कार चालक ने बेजुबान जानवर पर जानबूझ कर कार चढ़ा दी। जिससे बेजुबान को काफ़ी चोट आई है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं यदि राहगीरों ने कार को मौके पर नहीं रुकवाया होता तो कार चालक उसे रौंदने में समय नहीं लगाता जिससे उसकी मौत भी हो सकती थी। वहीं कार चालक घटना स्थल से मौका पा कर फरार हो गया है। स्विफ्ट कार जिसका नंबर UP 55 AQ1597 है जोकि जनपद सिद्धार्थनगर की बताई जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि वीडियो के आधार पर लखनऊ पुलिस कोई कार्रवाई करती है या नहीं।