02 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द

सोनभद्र

थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर खोये हुए 02 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द। श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में साइबर अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पुलिस के सीसीटीएनएस कार्यालय द्वारा CEIR Portal के माध्यम 02 अदद खोये हुए एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को आज दिनांक 02.12.2024 को सुपुर्द किया गया । मोबाइल पाने के बाद मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्न होकर थाना चोपन पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।

बरामद मोबाइल फोन का विवरणः-

  1. Redmi 13C 5G।
  2. Redmi 12 5G।

मोबाइल स्वामी का नाम व पता –
01- सूर्यभान पुत्र ओमप्रकाश निवासी मारकुण्ड़ी गुरमा थाना चोपन सोनभद्र ।
02- रमाशंकर पुत्र स्व0 बूढंनराम निवासी ग्राम कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

बरामद करने वाली टीम का विवरण –

  1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन सोनभद्र ।
  2. कम्प्यूटर आपरेटर सुशील कुमार थाना चोपन सोनभद्र ।
  3. का0 सुनील कुमार यादव थाना चोपन सोनभद्र ।
  4. का0 सुभाष चन्द्र भारती थाना चोपन सोनभद्र ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks