*
घर जा रहे बाबू को पुलिसकर्मियों ने डंडों से पीटा*
विकास भवन से ड्यूटी करके घर जा रहे हैं वरिष्ठ सहायक को पीआरबी 112 के पुलिस कर्मियों ने बेवजह पीटा दिया । पुलिस कर्मियों ने उन पर डंडे भी बरसाए। जिससे उनको काफी चोट आई।
वरिष्ठ सहायक ने इसकी जानकारी अपने कर्मचारी वह अधिकारियों को दी । रात हो जाने के कारण उन्होंने कमालगंज में अपना उपचार कराया ।
विकास भवन के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार कमालगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर रुस्तमपुर गांव के निवासी है। वह सोमवार शाम को ड्यूटी समाप्त करके अपने घर जा रहे थे । जब वह गांव के नजदीक प्राइमरी पाठशाला के पास पहुंचे तो पीआरबी 112 पर सवार पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ सहायक को रोक लिया और बगैर कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी । मारपीट में वरिष्ठ सहायक के काफी चोटे आई। किसी तरह से वह पुलिस कर्मियों के चुगल से निकल सके । घर जाकर उन्होने परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी । घटना को लेकर उन्होंने अपने अधिकारी को बताया। इस पर उन्हें भरोसा दिलाया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से बात की जाएगी और जिन पुलिस कर्मियों ने मारपीट की है उस पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी । मारपीट में चोट आने पर मंगलवार सुबह उनकी हालत खराब हो गई । जिस पर उनके साथी राममोहन भल्ला और जितेंद्र उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर आए जहां हालत को देखकर भर्ती कर लिया गया । डॉक्टर शिखर सक्सेना ने उनका इलाज किया । वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार ने बताया कि मैं शाम को ड्यूटी समाप्त करके विकास भव स्थिति अपने दफ्तर से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था तभी मेरे साथ पुलिसकर्मियों ने बेवजह मारपीट कर दी जिससे मेरे चोटे आई है। पुलिस ने मेरे ऊपर डंडे भी चला । मैने सरकारी कर्मचारी का परिचय दिया इसके बाद भी पुलिस वाले नहीं माने । इस मामले में सीडीओ ने बताया कि कर्मचारी के साथ पुलिस कर्मियों ने जिस तरह से मारपीट की हैं वह ठीक नहीं हैं । इसको लेकर पुलिस अधीक्षक को पूरी जानकारी देकर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करवाई जाएगी ।