महिला के साथ छेड़छाड़ करने की घटना में फरार चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, महिला के साथ छेड़छाड़ करने की घटना में फरार चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत *मुअसं- 99/2020 धारा 354, 506 भादवि* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 20.06.2020 को वादीया द्वारा थाना सकीट पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 19.06.2020 को वादिया के ही गांव के बादाम सिंह पुत्र भागीरथ ने वादिया द्वारा खेत में पानी लगाने के दौरान वादिया के साथ छेड़खानी की है। इस सूचना पर थाना सकीट पर *मुअसं- 99/2020 धारा 354, 506 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सकीट को निर्देशित किया गया। दिनांक 25.08.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को दबिश के दौरान अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- बादाम सिंह उर्फ वर्मा जी पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम सलेमपुर सानी थाना सकीट एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उ०नि० राजवीर शर्मा
2- आरक्षी विमलेश
3- आरक्षी राहुल
4- आरक्षी सत्यराम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks