
बरेली :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध , अपराधियों की सूचनाएं देने हेतु जारी किये गये गोपनीय व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर पर मिली सूचना के आधार पर थाना किला पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान कम्पोजिट विद्यालय जसौली के पास से अभियुक्त हसीन झाड़ पुत्र दुलारे निवासी मौहल्ला जखीरा थाना किला जनपद बरेली उम्र करीब 45 वर्ष को मय 15 अदद अवैध देशी शराब के पव्वों के गिरफ्तार किया गया हैं। बरामदगी के आधार पर थाना किला पर मु0अ0सं0 354/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त हसीन झाड़ उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
हसीन झाड़ पुत्र दुलारे निवासी मौहल्ला जखीरा थाना किला जनपद बरेली उम्र करीब 45 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 354/2024 धारा 60 आब0 अधि0 थाना किला जनपद बरेली ।
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त के कब्जे से 15 अदद अबैध देशी शराब के पव्वे बरामद होना।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्र0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह थाना किला जनपद बरेली ।
- हे0का0 783 अनूप कुमार थाना किला जनपद बरेली ।
- का0 234 मुकेश थाना किला जनपद बरेली ।