लखीमपुर- अर्बन बैंक अपडेट
अर्बन कांड में जिला प्रशासन का बड़ा फेलियर आया सामने

मगर सारा ठीकरा फोड़ा जा रहा है पुलिस पर
निष्पक्ष चुनाव करवाना जिला प्रशासन का काम है
पुलिस का काम कानून व्यवस्था संभालने का है, अर्बन बैंक की लिस्ट चेक करना पुलिस का काम नही है
दो दिन से दोनो पक्षो में जुबानी जंग चल रही थी, कल भी सदर विधायक और भाजपा के तमाम नेता पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन से मिले थे
लेकिन जिला प्रशासन लापरवाह बना रहा, एडीएम लखीमपुर ने भी कल गोलमोल बयान दिया
जहां एक ओर अर्बन बैंक के ये बेहद संवेदनशील मामले में दो दिन से सत्ताधारी दल के दो धड़ों में तलवारें खिंची हुई थी
उधर दूसरी तरफ जिला प्रशासन 1100 कन्याओं के अष्टमी पूजन के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा रहा
अर्बन बैंक के इस बेहद संवेदनशील मामले को हल्के में लेने का परिणाम ये हुआ आज जनपद में बहुत बड़ा कांड हो गया…..जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने
खीरी जिले में अक्टूबर के महीने में ही बनती हैं बड़ी सुर्खियां
पहले 3 अक्टूबर को तिकुनिया कांड
अब 9 अक्टूबर को विधायक थप्पड़ कांड
सदर विधायक योगेश वर्मा की पिटाई मामला.
बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह का बयान.
BJP नेत्री द्वारा अपनी ही पार्टी के विधायक पर लगाये गये आरोप.
मैं पर्चा लेने गई थी, विधायक शराब पीये थे- पुष्पा सिंह.
‘विधायक और उनके लोगों ने पर्चा छीनने की कोशिश की’- पुष्पा सिंह.
पुलिस-प्रशासन के सामने घटना हुई – पुष्पा सिंह.
योगेश वर्मा महिलाओं का अपमान कर रहे- पुष्पा सिंह.
बीजेपी योगेश वर्मा पर कार्रवाई करे – पुष्पा सिंह…
कुर्सी की रार में लोकतंत्र शर्मसार
लखीमपुर – अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चुनाव का मामला
सदर विधायक योगेश वर्मा और दिग्गज अधिवक्ता अवधेश सिंह के बीच तीखी तगड़ी झड़प और मारपीट ,
मारपीट में विधायक जी और उनके समर्थक पिटे
2 दिन से लगातार तीखी बयान बाजी और दोनों पक्षों में तलवारें खिंचे होने के बाद भी पुलिस मामले को हैंडल नहीं कर पाई और इतना बड़ा कांड हो गया
लखीमपुर खीरी -बीजेपी विधायक की पिटाई का मामला ,
विधायक जी का कुर्ता भी फटा
पुलिस की भारी लापरवाही और नाकामी आई सामने
मौके पर पहुंचे आईजी रेंज लखनऊ प्रशांत कुमार
बीजेपी सदर विधायक को समझाने बुझाने का किया जा रहा प्रयास