कृषि यंत्रों हेतु बुकिंग धनराशि रू0 5000.00 होगी

एटा, उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने समस्त किसान भाईयों को सूचित किया जाता है, कि जनपद एटा में कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत कृषि रक्षा उपकरण / कृषि यंत्र यथा पशु चालित, हस्तचालित चैप कटर, विकल्प साइथ, ड्रम सीडर, हस्तचालित स्प्रेयर, इको फ्रेण्डली लाइट ट्रैप, लेजर लैण्ड लेवलर, पोटैटो प्लान्टर, पोटैटो डीगर, पावर आपरेटेड चैफ कटर, पावर आपरेटेड नैपसेक स्प्रेयर, स्ट्रा रीपर, मिनी राइस मिल, रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रेयर, मल्टीक्राप थ्रेसर, ट्रैक्टर आपरेटेड हार्वेस्टर कम स्ट्रा कलेक्टर, पावर टीलर, पावर वीडर, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एस.एम.एस., कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी), कस्टम हायरिंग सेन्टर (कृषक समिति / एफपीओ हेतु), फार्म मशीनरी बैंक (एफपीओ हेतु), थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन की बुकिंग 09 अक्टूबर, 2024 को अपराह्न 03 बजे से 23 अक्टूबर, 2024 की मध्य रात्रि 12 बजे तक वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर की जा सकती है। योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों हेतु कृषक, सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHGs) जो राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) एवं कृषि विभाग से सम्बन्धित है तथा एफ०पी०ओ० लाभार्थी होगे।
लाभार्थियों / कृषकों द्वारा निर्धारित समयावधि में विभागीय पोर्टल पर लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष विभागीय पोर्टल पर ई-लाटरी के माध्यम से ब्लाकवार लक्ष्यों के सापेक्ष लाभार्थी का चयन किया जायेगा। रू0 10001.00 से 100000.00 तक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु बुकिंग धनराशि रू0 2500.00 होगी तथा 100001.00 से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु बुकिंग धनराशि रू0 5000.00 होगी। ई-लाटरी में चयनित न होने वाले लाभार्थी/कृषकों को बुकिंग की धनराशि वापस कर दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप कृषि निदेशक, एटा से सम्पर्क करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks