
बरेली :: शनिवार को तीन दिवसीय विधालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुभारंभ हो गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ वनमंत्री डॉ अरुण कुमार कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया।
इस प्रतियोगिता शुभारंभ में खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया।
तीन दिन तक चलने वाली खेल प्रतियोगिता में जिलेभर के स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा-खेल के जरिये युवाओ को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और अपने आप को स्वस्थ रखा जा सकता है।
हमारी शुभकामनाएं है कि सभी खिलाड़ी देश का नाम रोशन करे और पूरे भारत मे उनका नाम हो।