
एटा, नशा मुक्त जागरूता अभियान के अंतर्गत दिनांकः 02 अक्टूबर 2024 को स्थान श्याम बिहारी सीनियर सेकेण्ड्री पब्लिक स्कूल, एटा में एक मद्य निषेध संगोष्ठी, एक मद्य निषेध प्रदर्शनी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जिला मद्य निषेध अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा बताया गया कि गाँधी जी ने भी कभी नशे का समर्थन नहीं किया और बताया था कि जिस देश के नवयुवक नशा में डूबे रहते हैं वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। नशा करते-करते व्यक्ति नशे का आदी हो जाता है और व्यक्ति का तंत्रिका तंत्र भी बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। सोचने समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है।
देश को सशक्त बनाने के लिए युवाओं को नशें से बधना होगा और देश को प्रगतिशील बनाने के लिए नशे को जड़ से उखाड़ फेकना आवश्यक है। कार्यक्रम के अन्त में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति से सम्बन्धित शपथ भी दिलायी गयी।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से विजयवीर सिंह प्रधानाचार्य, अमर यादव स०अ०, अजय सिंह स०अ०, यशपाल सिंह स०अ०, संजय सिंह स०अ०, श्रीमती मधु यादव स०अ०, श्रीमती अनुराधा चौहान स०अ०, श्रीमती भारती स०अ०, श्रीमती ऋतू यादव स०अ० आदि उपस्थित रहे।