बाइक रोककर, उन पर चाकू से प्रहार किया और बाइक में आग लगा दी

थाना प्रभारी मारहरा ने घायल को बिना विलंब किए चिकित्सा हेतु प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।

गदुआ के देवेंद्र यादव को कुछ अज्ञात लोगों ने बाइक रोककर, उन पर चाकू से प्रहार किया और बाइक में आग लगा दी थी।


एटा– अभी अभी मारहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवेन्द्र यादव करीब उम्र 35 वर्ष ग्राम गदुआ के रहने वाले हैं जो मारहरा से अपने ग्राम जा रहे थे कुछ अनजान लोगों ने इनके साथ चाकू से हमला कर दिया और मोटरसाइकिल में आग लगा दी।  देवेन्द्र के शरीर पर अज्ञात लोगों द्वारा कई बार चाकू से प्रहार किया गया है, जैसा कि मौके पर फोटो/वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है। सूचना पर मारहरा थाना प्रभारी तुरंत पहुंचे, देवेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए थाना प्रभारी जेपी अशोक ने तुरंत बिना देरी किए घायल देवेंद्र को एटा जिला अस्पताल ईलाज हेतु प्राइवेट गाडी से भिजवाया। इतनी जल्दी घायल को चिकित्सा हेतु एटा भेजने से मौके पर खड़े लोग थाना प्रभारी की सराहना करते नज़र आए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks