
पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता संपन्न।
एटा –(गुनाह का सच) जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में चल रहे एटा खेल महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 25 सितंबर 2024 को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों को उप जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मेडल प्रदान किए गए।