
एटा 21 सितम्बर।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि आज मुझे मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि एक नंदी कुसाडी कोल्ड के पास है जिसके ऊपर किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया है मौके पर तत्काल कार्यकर्ताओं को भेजा गया तथा गोवंश का फोटो मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एटा को भेजा तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एटा ने कहाँ कि अभी टीम भेजकर इलाज कराते हैं।
श्री चौहान ने कहाँ कि अगर इन निराश्रित गोवंशो को गौशालाओ मे पहुंचा दिया जाये तो कम से कम ऐसी दुर्दशा तो न हो। माननीय मुख्यमंत्री जी जव पहली बार सत्ता में आये तो उन्होंने तत्काल उ.प्र के सभी कट्टीघरो पर रोक लगाई तथा गायों के आशीर्वाद से भाजपा दुबारा सत्ता में आयी लेकिन अव इस और जनपद स्तरीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण गोवंशो की दुर्दशा सडकों पर भी हो रही हैं तथा गौशालाओ में भी हो रही है कोई देखने सुनने वाला नहीं है।गौशालाओ में गोवंशो के नाम से आ रही धनराशि का दुरुपयोग हो रहा हैं।जव कि माननीय मुख्यमंत्री जी का प्राथमिकता का कार्यक्रम है कि गोवंशो को सुरक्षित किया जाये उसके बावजूद भी गोवंशो की दुर्दशा हो रही है।