एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं द्वारा नगर अध्यक्ष श्री अतुल राठी जी के नेतृत्व में माननीय जिलाधिकारी महोदय एटा को एटा नगर का हृदय कहे जाने वाले घंटाघर के सौंदर्यीकरण के विषय में एक ज्ञापन सौंपा गया !


अपने सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने माननीय जिलाधिकारी महोदय एटा से एटा नगर का हृदय कहे जाने वाले घंटाघर का जीर्णोधार कराके सौंदर्यीकरण कराने का विनम्र आग्रह किया गया !
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने कहा कि एटा नगर की प्रमुखतम पहिचान रखने वाले घंटाघर का सौंदर्यीकरण हो यह एटा नगर के व्यापारियों की ही नहीं अपितु एटा नगर के आम जनमानस की भी पुरजोर मांग है !
ज्ञापन सौंपने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारिओं में मुख्यरूप से श्री अशोक जी सर्राफ, कल्लू मियां, राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले, राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वैलर्स, अतुल राठी, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता, संजीव जैन, प्रसून वार्ष्णेय,संजीव वार्ष्णेय ,उमेश प्रताप सिंह चौहान,राहुल वार्ष्णेय बॉबी , तनवीर अन्ना खान,सौरभ गुप्ता ,साबिर मियां , प्रवेश मिश्रा,सौरभ वार्ष्णेय लाला,विवेक जैन ,दीपक वार्ष्णेय सहित अनेकों पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे!