शादी का झांसा देकर दिया था हत्या की घटना को अंजाम, आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली जलेसर पुलिस, जनपदीय एण्टी व्हीकल थैफ्ट तथा सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता, नगला मितन में मिले अज्ञात शव की हत्या की घटना का सफल अनावरण, शादी का झांसा देकर दिया था हत्या की घटना को अंजाम, आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार, निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का नल का पाइप, रक्त रंजित चादर, मृतक की सोने की चैन व 3160 रूपये बरामद।

घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 26.08.2024 को थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम नगला मितन को जाने वाले रास्ते पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 55 वर्ष का शव प्राप्त हुआ था, प्रथम दृष्टया घटनास्थल के निरीक्षण से प्रतीत हो रहा था कि हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां फेंका गया है। 72 घन्टे तक शव की शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरान्त उसका हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया गया। शव की शिनाख्त विजेन्द्र सिंह पुत्र भूपसिंह निवासी गॉव राजनगर थाना हसायन, हाथरस के रुप में होने के उपरान्त दिनांक 10.09.2024 को वादिया गेसू पुत्री विजेन्द्र सिंह निवासी राजनगर थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जलेसर पर मुअसं० 344/2024 धारा 140, 309(6), 103, 238 बीएनएस बनाम बाइस्तवा खुशबू पत्नी सुरेश चन्द्र निवासी बरामई थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस व बाइस्तवा 02 अन्य महिला नामपता अज्ञात पंजीकृत किया गया।

अनावरण तथा गिरफ्तारी
दिनाँक 13.09.2024 को थाना जलेसर पुलिस, जनपदीय एण्टी व्हीकल थैफ्ट तथा सर्विलांस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में मृतक के मोबाइल की सीडीआर आदि के अवलोकन से प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को समय करीब 08.10 बजे जलेसर से हाथरस जाने वाले रास्ते पर ग्राम खेरिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिन्दु –

  1. मृतक की पत्नी का देहांत पूर्व में हो गया था, अभियुक्तगण द्वारा मृतक की दूसरी शादी कराने की कहकर उसे धोखे से बुलाकर मृतक के गले में हमेशा पहनने वाली सोने की चैन व रूपये लूटने के उद्देश्य से उसकी हत्या की गयी थी।
  2. अभियुक्तों ने दिनांक 25.08.2024 को पहले तो मृतक को फोन करके महोखास थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस बुलाया गया उसके बाद ग्राम वाहनपुर के करीब बिजली घर जाने वाली सड़क पर नल के पाइप से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और मृतक से गले में पहनी हुई सोने की चैन, 5500 रूपये तथा एक सैमसंग मोबाइल लूट लिया।
  3. इसके बाद अभियुक्तों ने मृतक की मोटर साइकिल को घटनास्थल ग्राम वाहनपुर से ले जाकर रेलवे स्टेशन हाथरस जंक्शन के पास गाड़ी में चाबी लगाकर मृतक का हेलमेट उसमें लगाकर वहीं छोड़ दिया।
  4. वहाँ से अभियुक्त अपनी मोटर साइकिल से पुनः घटनास्थल पर आए और शव को चादर में लपेट कर अपनी मोटर साइकिल से नगला मितन बंबा के पास थाना जलेसर एटा में फेंक दिया।
  5. अभियुक्तों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का नल का पाइप व खून से सनी चादर ग्राम वाहनपुर के पास खेत से बरामद की गई हैं।
  6. जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक की मोटर साइकिल थाना हाथरस जंक्शन में लावारिस में दाखिल है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  1. जतिन पुत्र नीरज कुमार सिंह निवासी ग्राम राजनगर थाना हसायन जनपद हाथरस उम्र 19 वर्ष
  2. कन्हैया पुत्र चोखे सिंह निवासी राजनगर थाना हसायन जनपद हाथरस उम्र करीब 22 वर्ष

बरामदगी का विवरण

  1. एक सोने की चेन (मृतक की जिसकी पहचान वादिया मुकदमा द्वारा की गयी)
  2. 3160 रूपये बरामद (मृतक से लूटे गए 5500 रुपयों में से शेष)
  3. आला कत्ल नल का पाइप (घटना में प्रयुक्त)
  4. एक रक्तरंजित चादर (घटना में प्रयुक्त)
  5. दो मोबाइल (अभियुक्तों के) गिरफ्तार करने वाली टीम –
    थाना जलेसर –
  6. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह
  7. प्रशिक्षु उ०नि० अभिषेक तोमर
  8. प्रशिक्षु उ०नि० अंकुर सागर
  9. है0का0 168 हरीशचन्द्र ज्ञानी
  10. का0 355 मनीष कुमार

एन्टी व्हीकल थैप्ट टीम एटा –

  1. का0 1543 मनोज कुमार
  2. का0 1199 राजकुमार

सर्विलांस टीम –

  1. उ०नि० अंकुश राघव
  2. है० का० अमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks