मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता कार्यक्रम गोवंश रक्षण संवर्द्धन को खुलेआम पलीता लगा रहे है जनपद स्तरीय अधिकारी-अरविन्द चौहान

एटा 13 सितम्बर।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि कल मुझे मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि यह गोवंश 3-4 दिन से छितौनी मोड जी टी रोड एफएसीआई गोदाम के पास पडा हुआ है जिसके पैर एक्सीडेंट के कारण टूट गये है मैंने गोवंश का फोटो मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एटा तथा मुख्य विकास अधिकारी को भेजे तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन भी लगाया लेकिन फोन नहीं उठा फिर मैंने मुख्य विकास अधिकारी को फोन लगाया तो एकबार में ही फोन उठा तो मैंने अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी इलाज की वयवस्था कराता हूँ।तो रात में 10:20 मिनट पर इलाज इतनी मशक्कत के बाद मिला।
श्री चौहान ने कहाँ कि इतनी वरसात में वह गोवंश खुले में पडा रहा हैं तो जिस व्यकित ने हमें सूचना दी उसने आज सुबह डिप्टी सीवीओ डाक्टर प्रभाव गुप्ता जी को सूचना दी तथा आग्रह किया कि इसको किसी गोशालादीजिए नहीं तो यह मर भी सकता है तो उन्होंने कहा कि आप ग्राम प्रधान या सेक्रेटरी से बात कर लीजिए यह नगर पालिका में नहीं आता है।फिर उन्होंने मुझे अवगत कराया तो मैंने मुख्य विकास अधिकारी महोदय को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी वयवस्था कराता हूँ ।यह हाल है जिला स्तरीय अधिकारियों का पूरे ब्रज प्रान्त में ऐसे ही हाल है अधिकारीयों के कार्यकर्ताओं के द्वारा सूचना प्राप्त होती रहती है कुछ जगहों पर तो अधिकारी गोवंशो के समबन्ध में उठने वाली आवाज को दबाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हडकाने कार्य करते हैं ताकि वह शासन की नजर में अच्छे वने रहे हैं फर्जी रिपोर्टिंग करके।जनपद एटा मे गोवंशो से संबंधित अगर कोई कार्य है तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय एटा तत्काल संज्ञान लेते हैं तथा समस्या का समाधान कराते हैं। जव कि गोवंश रक्षण संवर्द्धन कार्य माननीय मुख्यमंत्री जी प्राथमिकता का कार्यक्रम है लेकिन पूरे ब्रज प्रान्त में गौशालाओ में गोवंशो की दुर्दशा हो रही है।गौशालाओ में गोवंशो की हो रही दुर्दशा तथा जनपद स्तरीय अधिकारी जो फोन नहीं उठाते है तथा गोवंशो पर ध्यान नहीं दे रहे हैं मै शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र के माध्यम से अबगत कराया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks