राशन कार्ड धारकों को केवाईसी कराने में हो रही दुश्वारियां

*लम्बी लम्बी कतारों का सिलसिला आज भी जारी-*


एटा,*जैसे कि आप सभी लाभार्थियों को यह अवगत हो ही गया होगा, राष्ट्रीय खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अपने आदेश में कहा है की राशन कार्ड पर सूचीबद्ध कोई भी परिवार का सदस्य जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवाईसी को पूरा नहीं कराया है, ऐसे सभी लोगों को खाद्यान्न वितरण के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। विभाग ने यह भी कहा कि आवश्यक लाभों तक पहुँच बनाए रखने में ई-केवाईसी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण प्रकृति को रेखांकित भी करता है।  यदि आप राशन कार्ड धारक हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही आवश्यक सूचना है। इस सम्बंध में डिपो संचालन मोहम्मद अहकाम, मोहम्मद नौशाद, और मोहम्मद इमरान भी अपने सभी कार्ड यूनिट धारकों से बार-बार यह अनुरोध भी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आप सभी राशन कार्ड धारकों के लिए यह बहुत ही आवश्यक है, कि वह जल्द से जल्द वर्ष 2024 सितंबर माह तक अपनी-अपनी के-वाईसी अवश्य करा लें। ताकि बाद में किसी का भी लाभार्थी का नाम राशन कार्ड से ना काटा जा सके. आपको यह भी बताते चलें.  हाल ही में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारकों को दिए जाने वाला खद्यान्न वितरण के अंतर्गत सरकारी आदेश के चलते ई-पॉस मशीन से इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनों को जोड़ने का निर्णय लिया था, जिसमें की राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की कोई चूक ना हो,इसके पश्चात कुछ माह के भीतर भारत सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को के-वाईसी कराने के लिए अनिवार्य कर दिया था, आज यह स्तिथि हो गयी है की केवाईसी कराने को लेकर आधार कार्ड सैंटर पर मारामारी मची हुई है, निशुल्क कार्य के लिए भी लोग 300 से ₹400 का खर्च करने को भी तैयार हैं, ताकि समय अवधि की सीमा के अंतर्गत उनकी के-वाईसी हो सके. अब सवाल यह है की भारत सरकार को ऐसे आदेश जारी करने से पहले देश के सभी लाभार्थियों के लिए अन्य सुविधाओं का भी विकल्प करना चाहिए था. ताकि लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. फिलहाल तो इतना ही कहेंगे की लंबी-लंबी कतारों का सिलसिला आज भी जारी है.*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks