
सिन्दरी, धनबाद।
सिन्दरी में भी काफी संख्या में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ हर तालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाई इस अवसर महिलाओं ने पूरे चौबीस घंटे का उपवास रह कर पूरे समाज श्रिंगार के साथ विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर तीज व्रत कथा सुनी यह पर्व महिलाएं अपने सुहाग पति के लम्बी आयु एवं परिवार के स्वस्थ्य सुखी की कामना के लिए करतीं हैं।
यहां सिन्दरी शहरपुरा शिव मंदिर, गायत्री ज्ञान मन्दिर सिन्दरी, रोड़ बांध शिव मंदिर,डोमगढ शिव मंदिर,आर एम के फोर शिव मंदिर,जय माता दी रागामटी मंदिर, के अलावा विभिन्न मंदिरों में महिलाओं ने तीज पर्व के अवसर पर पूजा अर्चना कर तीज व्रत का कथा सुनी।