अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद एटा में भारी बारिश

एटा जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि मौसम विभाग लखनऊ द्वारा दिनांक 04 सितम्बर, 2024 को जारी मौसम की पूर्व चेतावनी के माध्यम से आगामी दिनों में अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद एटा में भारी बारिश, मेघगर्जन एवं वज्रपात होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।
उन्होंने बताया है कि जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत सचेत होते हुये बचाव के आवश्यक उपाय, एवं आवश्यक संसाधन तथा व्यवस्था स्थापित करें, जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना एवं जनहानि की संभावित क्षति से बचा जा सके। उन्होनें किसान भाईयों से यह भी अपील है कि इस भारी बारिश, मेघ गर्जन एवं वज्रपात से अपने आपको सुरक्षित करते हुए कृषि कार्य करें, जिससे किसी प्रकार के नुकसान आदि से बचा जा सके।
उन्होनें आम जनसामान्य को बताया है कि सभी शासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन कर प्रशासन का सहयोग करे। तेज हवा, बारिश व् बिजली चमकने के समय पेड़ के नीचे व् कच्चे मकानों में शरण लेने से बचे, बिजली के खम्बो के नीचे व आसपास में दुपहिया व चार पहिया वाहन खड़ा न करे, बड़े होर्डिंग्स, यूनिकपॉल लगे स्थानों से दूर रहे तथा विद्युत खम्भों, तारो व् ट्रांसफार्मर आदि से पर्याप्त दूरी बनाये रखे एवं नजदीकी सुरक्षित स्थान पर शरण ले, घर में रहें, खिडकियाँ और दरवाजें बंद करें और यदि संभव हो तों यात्रा से बचे। बैटरी से संचालित मोबाइल, इन्वर्टर इत्यादि उपकरणों को फुल चार्ज रखे। पशुओं को बारिश व वज्रपात से बचाने हेतु सुरक्षित स्थान पर बांधे। आपात स्थिति में टॉर्च, रेन कोट इत्यादि का प्रयोग करें।
उन्होनें यह भी अवगत कराया हैं की उत्तर प्रदेश राज्य में आँधी-तूफान के साथ वज्रपात की भी पूर्व चेतावनी/अलर्ट प्रेषित करने वाली एप्लीकेशन ‘‘दामिनी ऐप’’ को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें। दामिनी ऐप लगभग 20 कि० मी० के क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग 04 घंटे पूर्व प्रेषित करता हैं, जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks