
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित राम कृष्णा पैलेस में इंटरनेशनल मीडिया आर्मी के प्रमुख एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी को भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद नई दिल्ली का राष्ट्रीय सलाहकार बनाए जाने पर भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री नमन कुमार श्रीवास्तव जी ने नियुक्ति पत्र एवं आई कार्ड देकर सम्मानित किया इस अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एके बिंदुसार ने कहा कि मानव अधिकारों को लेकर निर्णायक जंग लड़ने की इस महा क्रांति में भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं इंटरनेशनल मीडिया आर्मी के साथ भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद में जो अपना समर्थन और सहयोग दिया है जो जिम्मेदारियां तय किया है उस पर एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जाएगा
उन्होंने बताया कि नमन कुमार श्रीवास्तव जी भारतीय मीडिया फाउंडेशन के भी आजीवन सदस्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं इंटरनेशनल मीडिया आर्मी के भी काउंसलर हैं इंटरनेशनल लेवल पर भी उनकी जिम्मेदारियां तय की गई है उनका एवं भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का लगातार सहयोग मिल रहा है।