
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, जसरथपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से अपहृत पीड़िता को हैदराबाद (तेलंगाना) से किया सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में महिला सम्बन्धित अपराधों के समयबद्ध निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 87/2023 धारा 363 आईपीसी से सम्बन्धित पीडिता को देवेंद्र नगर थाना जगतगिरी हैदराबाद (तेलंगाना) से सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- उ0नि0 श्री रामाधार यादव
- का० 623 संजीव कुमार
- म0का0 116 दीपा रानी