
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला थाना क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत *मुअसं- 208/2020 धारा 376, 504 भादवि* में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 21.08.2020 को वादिया श्रीमती रूमा पत्नी कश्मीर सिंह निवासी ग्राम व थाना बागवाला द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनाँक 29.05.2020 वादिया की पुत्री घर पर अकेली थी तभी गांव का कौशलेंद्र उर्फ श्यामू घर में घुस आया तथा तमंचे के बल पर वादिया की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मुअसं- 208/2020 धारा 376, 504 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला को निर्देशित किया गया। थाना बागवाला पुलिस द्वारा दिनांक 22.08.2020 को मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे आरोपी युवक कौशलेंद्र उर्फ श्यामू को पवास नहर पुल के निकट बने यात्री प्रतीक्षालय से समय करीब 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- कौशलेंद्र उर्फ श्यामू पुत्र राजपाल निवासी ग्राम व थाना बागवाला एटा।