
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, जिला / शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं फ्रन्टल संगठनों / विभागों / प्रकोष्ठों के प्रदेश/जिला/शहर अध्यक्ष / पदाधिकारियों की सेवा में।
सम्मानित कांग्रेस जन
एटा,भाजपा सांसद द्वारा किसानों के बारे में दिये गये घोर आपत्तिजनक बयान के विरोध में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा दिनांक 31 अगस्त, 2024 को अलीगढ़ कमिश्नरी मंडल पर मंडल स्तर पर धरना/प्रदर्शन करने का निश्चय किया गया है। किसान कांग्रेस के धरना/प्रदर्शन को मण्डल स्तर पर सफल बनाने हेतु मण्डल से सम्बन्धित समस्त मा० वर्तमान/पूर्व सांसद/विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष / पदाधिकारियों, फ्रन्टल संगठनों / विभागों / प्रकोष्ठों प्रदेश/जिला/शहर/ब्लाक/वार्ड अध्यक्षों / पदाधिकारियों, अ०भा० कांग्रेस कमेटी / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, विगत लोकसभा / विधानसभा / स्थानीय निकाय एवं नगरीय निकाय प्रत्याशियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं समस्त कांग्रेसजनों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री के निर्देश पर आपसे आग्रह है कि आप दिनांक 31-08-2024 को 10:00 बजे अलीगढ़ मण्डल मुख्यालय कमिश्नरी पर आयोजित इस धरना/प्रदर्शन में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना सुनिश्चित करें।