
एटा अपराध मुक्त समाज संस्था (CFS) के कार्यालय निधोली खुर्द पर ध्वजारोहण जिला प्रभारी राजेश कुमारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस एटा के जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी, नीलमा राज पूर्व प्रत्याशी जलेसर विधान सभा एवम सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद, प्रवेश राजपूत जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रहे। जिला प्रभारी राजेश कुमारी ने कहा की
हम स्वाधीनता आंदोलन के सभी नायकों को नमन करते हैं।
महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आज़ाद, राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू व बाबासाहेब अंबेडकर जैसे अनगिनत राष्ट्रनायकों ने नए भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
गर्व से लहराता हमारा तिरंगा अनगिनत योद्धाओं एवं देशप्रेमियों के बलिदानों की याद दिलाता है, जो हंसते – हंसते फाँसी के फंदे से लटक गए। या फिर अंग्रेज़ी सैनिकों के गोलियों के शिकार बने।
आज़ादी की लड़ाई में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया।
सभी प्रांत- भाषा, प्रदेश के लोग मिलकर एक सशक्त भारत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। अनेकता में एकता हमारी ताकत है, कमजोरी नहीं।
इस अवसर पर राजेश कुमारी , उमेश राजपूत प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ,रीना यादव,आरती यादव, अमृता सिंह गौतम,सरस्वती गौतम,ज्योति सोलंकी एडवोकेट,नम्रता सिंह गौतम, रूमा गोतम,प्रिया यादव,सुमन यादव,गीता यादव,रत्नेश राजपूत,रत्नेश कुमारी,सोनवीर सिंह दिवाकर,पंकज गोतम,ओमप्रकाश तोमर,अभिषेक मिश्रा,पुष्पेंद्र बघेल आदि