लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश होगा

दिल्ली

आज लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश होगा

पहले राज्यसभा में 12 बजे पुराना बिल वापस लिया जाएगा

फिर लोकसभा में नया संशोधन बिल पेश किया जाएगा

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू नया बिल पेश करेंगे

सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों में कटौती कर सकती है

हालांकि सरकार संशोधन से पारदर्शिता लाने का दावा कर रही

सच्चर कमेटी ने भी कहा था कि बोर्ड में ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए

AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा कि सरकार जमीन छीनना चाहती है

अभी बोर्ड की संपत्ति की जांच करने का अधिकार किसी के पास नहीं

अब सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्ति जांच के दायरे में ला सकती है

सभी वक्फ बोर्ड में महिलाओं की दावेदारी बढ़ाई जा सकती है

हर बोर्ड और काउंसिल में 2-2 महिला सदस्य हो सकती हैं

जिलाधिकारियों के पास रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हो सकता है

संपत्ति मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा

देश में 30 वक्फ बोर्ड की 8 लाख एकड़ से ज्यादा की संपत्ति

रेलवे और सेना के बाद वक्फ के पास सबसे ज्यादा जमीन है

AIMPLB ने कहा, बोर्ड में बदलाव किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

लगभग 40 संशोधन के साथ नया बिल पेश किया जा सकता है

1995 में नरसिम्हा सरकार ने बोर्ड को असीमित अधिकार दिए थे

संशोधन से बोर्ड के पास जमीन अधिग्रहण का असीमित अधिकार मिला

नरसिम्हा राव सरकार ने वक्फ बोर्ड की ताकत को बढ़ा दिया था

वक्फ बोर्ड में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए नया बिल लाया जा रहा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks