
एटा जिला कांग्रेस कमेटी एटा कांग्रेस कार्यालय धान मील वाली गली एटा पर बैठक कर विरोध दर्ज करते हुए कहा है कि कि आपको विदित है कि कुश्ती की हमारी स्टार खिलाड़ी विनेश फोगाट अपना शानदार खेल खेलते हुए कुश्ती के फाइनल मैच में पहुंच चुकी थी परंतु अचानक से खबर आई की उन्हें मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया है! उनका इस प्रकार से मैच अयोग्य घोषित होना उनके खिलाफ गहरी साजिश प्रतीत होती है!
बैठक के बाद कांग्रेस जनों ने कचहरी धरना स्थल पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते हुऐ एस डी एम को ज्ञापन सोपा ।
इस अवसर पर ठाकुर अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक प्रमुख डाक्टर गीतम सिंह राजपूत, चोब सिंह धनगर पूर्व जिला अध्यक्ष,एकेश लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष,राजेश माथुर पूर्व जिला महासचिव,सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद, नैना शर्मा एडवोकेट, चौधरी रामपाल सिंह यादव, दिनेश मिश्रा एडवोकेट,ओमप्रकाश सिंह तोमर, अमीर अली, सिद्धार्थ शर्मा एडवोकेट, पंकज गोतम,सोनबीर सिंह दिवाकर, रिशव भारद्वाज एडवोकेट,अभिषेक मिश्रा ,रंजेश यादव,आनंद पाल बघेल फोजी, ओमवीर सिंह राजपूत,हीरा परासर बाल्मीकि आदि।