थाना सुभाष नगर पर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जनसुनवाई की गयी ~ दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

बरेली ,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के आदेश के अनुपालन में थाना सुभाषनगर में श्री शिवराज सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा जनशिकायतों की सुनवाई की गई।

पांच प्रकरण आए, एक मामले में FIR दर्ज कराई गई। दो मामलों में चिकित्सीय परीक्षण हेतु भिजवाया गया। दो अन्य मामलें विवेचना से संबंधित होने के कारण संबंधित विवेचक को दिशा निर्देश देते हुए निस्तारण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। वर्ष 2024 में महिलाओं और बालिकाओं के अपहरण के 27 प्रकरण दर्ज पाए गए, जिनमें से 22 अपह्रताओं की बरामदगी की जा चुकी है। एक अपहृता मान० उच्च न्यायालय में हाजिर हुई है। दो वयस्क और दो बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। थाने में तैनात प्रशिक्षु उप निरीक्षक के प्रशिक्षण की समीक्षा कर सही से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks