
ब्यापारी सुरक्षा को लेकर कर रहे भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया का विरोध कर सकते हैं मतदान वहिष्कार
एटा ~ हाथी गेट स्थिति सुभाष मूर्ति पर व्यापारियों ने निवर्तमान भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के विरुद्ध व्यापारियों में भारी आक्रोस व्याप्त हो चुका हैं। व्यापारियों का कहना हैं। कि 5 वर्ष में एक बार सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने व्यापारियों से मिलने जहमत नहीं उठाई। व्यापारियों ने सर्वप्रथम सुरक्षा मुद्दा उठाया जिसको लेकर व्यापारी वर्ग खासा नाराज प्रतीत नजर आ रहा। जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि अलीगंज संदीप गुप्ता की हत्या करदी गई। उसका अभी तक निराकरण नहीं हो सका। व्यापारी आमजन बच जाय तो उसका सरकारी मशीनरी उत्पीड़न कर तरह तरह से उगाही एवं वसूली की जाती हैं। व्यापारी केवल गुंडागर्दी से ही नहीं हर प्रकार से शोषित किया जा रहा हैं। कभी टैक्स के नाम पर तो कार्यवाही का भय दिखाकर उसका शोषण किया जा हैं। भाजपा सरकार में व्यापारियों का खुलेआम दोहन किया जा रहा हैं।
निवर्तमान भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया को लेकर व्यापारियों ने कहा कि 5 वर्ष में एकबार सांसद ने व्यापारियों पीड़ा नहीं सुनी ना ही कभी एकबार मिलने की जहमत उठाई। चुनाव के वक्त व्यापारियों को बुलाकर बैठक कर उनके वोट हथियाने के बाद उन्हें दूध की मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया जाता हैं। जो हमें सुरक्षा देगा हम उसे वोट देगें। व्यापारियों ने खुलेआम एटा सांसद को लेकर परिवर्तन की बात कही कि परिवर्तन होना आवश्यक हैं। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सत्ता के मद में चूर हो चूके हैं। और चुनाव के बाद व्यापारियों से दूर रहने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित रहे व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता जिला, अभिनव कुलश्रेष्ठ जिला उपाध्यक्ष , बॉबी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, उत्कर्ष गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, विशाल भारद्वाज नगर महामंत्री,वेद प्रकाश नगर महामंत्री, आदित्य कुमार नगर उपाध्यक्ष, विपिन बिहारी कार्यकारिणी अध्यक्ष, अमित जैन नगर उपाध्यक्ष, गौरव शर्मा नगर महामंत्री, दिलीप कुमार शर्मा, मोहन वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहेब्यूरो अमोल श्रीवास्तव