31 मार्च को बर्रा गांव समीप सड़क हादसे में हुई दुर्घटना के बाद भी पुलिस नही ले रही कोई एक्शन ,डॉक्टर के बेटे पर आरोप

कानपुर,मामला 31 मार्च रविवार का है एक कार चालक ने सुबह अपना नियंत्रण खो दिया और चार-पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर मोजूद लोगो ने बताया कार चालक नाबालिक है पुलिस के पहुंचने से पहले नाबालिग भाग निकला। मौके पर मोजूद लोगो के अनुसार कार की स्पीड 170- 200 के करीब बताई जा रही है बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है बाइक सवार बर्रा विश्वबैंक का निवासी अनिल सिंह है वही उनके भाई अमित सिंह ने बताया कि उनका भाई बर्रा गांव अंडरपास से गुजर रहा था तभी कार सवार जो हाई स्पीड में आकर उनके भाई को टक्कर मार दी जिससे अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को मधूराज हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहा से उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया । वही कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक से जा टकराए और वहा से फरार हो गया जानकारी के अनुसार कार चालक नसे मे धुत था । जानकारी के अनुसार कार चालक आर्यन हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर संदेश कटियार का पुत्र आर्यन है मामले में प्रयोग हुई कार का नंबर UP 78 FU 0851 जो कि काकादेव निवासी रामसेवक कटियार के नाम पर रजिस्टर है
मामले को आज 10 दिन गुजरने जा रहे परंतु पुलिस द्वारा कोई भी जांच नही की गई और ना ही अभी तक कार चालक की गिरफ्तारी की गई पीड़ित के परिवार वालों का कहना है की उनके कई बार कहने के बावजूद पुलिस की भी एक्शन नही ले रही है
जानकारी के अनुसार कार चालक पहले भी कई बार ऐसी दुर्घटनाएं कर चुका है 6 महीने पहले भी कानपुर के गंगा बैराज इलाके में चालक ने तीन लोगो को ग्रसित किया था जिसमे मौके पर ही दो लोगो की मौत हो गई । पीड़ित के पारिवारिक लोगो ने बताया कि चालक ऐसी कई बार दुर्घटनाएं कर चुका है परंतु उसके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं हुई चुकी कार चालक के पिता एक डॉक्टर है और उनका उठना बैठना भी बड़े बड़े लोगो के साथ है इसी वजह से वो हर बार मामले को दबा लेते है । और मामले को पैसे की दम पर रफा दफा कर देते है इस प्रकार वो अपने पुत्र को बढ़ावा दे रहे है