जनपद एटा।
एटा- थाना सकीट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित किया गिरफ्तार ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना सकीट पर पंजीकृत मुअस0 43/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
1.सलमान पुत्र अतरू निवासी कोंची डेरा थाना सकीट जिला एटा
बरामदगी-
- एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर। आपराधिक इतिहास –
- मु0अ0स0 389/2016 धारा 307 भादवि थाना जैथरा जिला एटा ।
- मु0अ0स0 390/2016 धारा 25, 27, 3 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जिला एटा ।
- मु0अ0स0 393/2016 धारा 3, 5, 8 गौवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना जैथरा जिला एटा ।
- मु0अ0स0 589/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जलसेर जिला एटा ।
- मु0अ0स0 46/2019 धारा 3/25 आयुध अधि थाना सकीट जिला एटा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
- उ0नि0 मुकेश कुमार
- का0 विजेन्द्र सिंह
- का0 रामेश्वर सिंह