
एटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही – लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष कराए जाने हेतु एटा पुलिस ने कसी कमर, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चला विशेष अभियान, जनपदीय पुलिस की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही समस्त थानों से 48 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने तथा जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 48 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
जिनका विवरण निम्नवत है-
1- थाना कोतवाली नगर – 03
2- थाना कोतवाली देहात – 04
3- बागवाला – 02
4- मारहरा – 01
5- मिरहची – 05
6- पिलुआ – 02
7- मलावन – 05
8- सकीट – 01
9- अवागढ़ – 01
10- निधौलीकलां – 04
11- जलेसर – 02
12- सकरौली – 04
13- अलीगंज – 02
14- जैथरा – 08
15- जसरथपुर – 04
इस प्रकार कुल 48 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।