यूपी DGP और एसटीएफ ADG को हटाये चूनाब आयोग – अभिताभ ठाकुर

पूर्व आईपीएस अफसर एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख अफसरों पर लगाये गम्भीर आरोप

दिल्ली । पूर्व आईपीएस अफसर एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यूपी के डीजीपी और एसटीएफ के एडीजी को हटाने की माँग की हैं । उन्होंने इस सम्बंध में अपनी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की हैं जिसमें कहा जा रहा हैं कि यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार तथा एडीजी, एसटीएफ अमिताभ यश को तत्काल हटाया जाये । अभिताभ ठाकुर ने दोनों अफसरों पर गम्भीर शब्दों में आरोप लगाए हैं, अभिताभ ठाकुर के आरोप हैं कि दोनों अफसर पूरी तरह से मौजूदा सरकार के हथियार की तरह काम करते हैं और एक लंबे समय से सरकार के इशारों पर हर प्रकार के गलत काम कर रहे हैं । अमिताभ का आरोप हैं कि इन दोनों अफसरों ने उत्तर प्रदेश में पुलिसिया राज कायम करने तथा विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने में प्रमुख भूमिका निभाई है तथा इन दोनों के रहते यहां निष्पक्ष लोकसभा चुनाव संभव नहीं हैं । बरहाल अभिताभ ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोप कितने सत्य हैं इस विषय की जाँच आयोग करेगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks